टीकमगढ़ । 20 अगस्त 2025। मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में आज कुशाभाऊ ठाकरे इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर भोपाल में राज्य स्तरीय संपूर्णता अभियान सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
इस अवसर पर टीकमगढ़ जिले के कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय तथा तत्कालीन कलेक्टर अवधेश शर्मा को नीति आयोग के आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम अंतर्गत सभी 6 संकेतक संतृप्त होने पर गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया।
बल्देवगढ़ ब्लॉक का चयन
भारत सरकार के नीति आयोग द्वारा पूरे देश में आकांक्षी विकासखण्ड कार्यक्रम के अंतर्गत 500 ब्लॉकों का चयन किया गया है जिनमें मध्यप्रदेश के 42 ब्लॉक शामिल हैं। टीकमगढ़ जिले का बल्देवगढ़ विकासखण्ड भी इसमें चयनित हुआ था।
3 माह का संपूर्णता अभियान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देशानुसार नीति आयोग ने तीन माह का संपूर्णता अभियान चलाया।
इसके अंतर्गत चयनित ब्लॉकों में 6 संकेतकों की संतृप्ति सुनिश्चित की गई। बल्देवगढ़ ब्लॉक में इस हेतु विभागीय कार्य योजना बनाई गई तथा जन-जागरूकता व व्यवहारगत परिवर्तन हेतु अभियान चलाया गया।
मुख्य गतिविधियाँ
स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन एवं लोगों को स्वास्थ्य परीक्षण हेतु प्रेरित करना।
स्वसहायता समूहों के माध्यम से स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देना।
पौष्टिक आहार मेले आयोजित करना।
कृषकों के लिए मृदा स्वास्थ्य परीक्षण को बढ़ावा देना।
क्षेत्र भ्रमण कर प्रगति की निगरानी करना।
आकांक्षी कार्यक्रम का उद्देश्य
आकांक्षी विकासखण्ड कार्यक्रम का उद्देश्य स्वास्थ्य पोषण कृषि एवं संबद्ध सेवाएँ बुनियादी ढांचा पेयजल स्वच्छता वित्तीय समावेशन और सामाजिक विकास जैसे क्षेत्रों में अपेक्षाकृत कम विकसित क्षेत्रों में सामाजिक सेवाओं की संतृप्ति सुनिश्चित करना है।
कार्यक्रम में उपस्थिति
इस अवसर पर एसडीएम बल्देवगढ़ श्रीमती भारती देवी मिश्रा जिला योजना अधिकारी रामबाबू गुप्ता परियोजना अधिकारी बाल विकास परियोजना महेश दोहरे तथा कृषि विस्तार अधिकारी सुश्री महक खत्री सहित अन्य अधिकारी भोपाल में आयोजित राज्य स्तरीय सम्मान समारोह में उपस्थित रहे।
Services And Contact
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

