टीकमगढ़। जिले के कुण्डेश्वर नवोदय विद्यालय में 14 अगस्त को छात्रा आस्था अहिरवार का संदिग्ध परिस्थितियों में फासी लटका हुआ शव मिला था। 4 अगस्त को नितिन अहिरवार निवासी गणेशगंज कक्षा 11 वीं का छात्र महेंद्र सागर तालाब में संदिग्ध हालात में मृत पाया गया। इन दोनों के मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग की गई है। इन दोनों को अहिरवार समाज द्वारा कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई है।
इस दौरान भारी संख्या में लोग मौजूद रहे और मृतकों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पंकज अहिरवार पूर्व लोकसभा प्रत्याशी टीकमगढ़ सुनील अहिरवार जिला अध्यक्ष अहिरवार समाज संजू चौधरी भीम आर्मी देवेंद्र भास्कर रामचरण अहिरवार प्रवीण चौधरी बालचंद अहिरवार ललित अहिरवार जनपद उपाध्यक्ष मनोज अहिरवार अनूप अहिरवार डॉ बीपी अहिरवार जिला अध्यक्ष अजक्स परशुराम प्रभाकर पुरुषोत्तम अहिरवार सहित समाज के सैकड़ों लोग उपस्थित हुए।

