टीकमगढ़। कांग्रेस के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष नवीन साहू ने बुधवार को सर्किट हाउस में पत्रकार वार्ता की। उन्होंने बताया कि संगठन सृजन अभियान के तहत पूरी प्रक्रिया की मॉनिटरिंग राहुल गांधी ने की।
नवीन साहू ने कहा कि केंद्रीय संगठन के पर्यवेक्षक सभी जिलों में गए और कार्यकर्ताओं व वरिष्ठ नेताओं से राय ली। इसके बाद दावेदारों की सूची केंद्रीय संगठन को भेजी गई जिस पर अंतिम निर्णय राहुल गांधी ने लिया।
दोबारा मिली जिम्मेदारी का कारण
साहू ने बताया कि उनके कार्यकाल में टीकमगढ़ खरगापुर और पृथ्वीपुर में कांग्रेस को विधानसभा चुनावों में जीत मिली। साथ ही 22 साल बाद टीकमगढ़ नगर पालिका में भी कांग्रेस ने विजय हासिल की।
“इसी जमीनी सफलता के आधार पर संगठन ने मुझे दोबारा जिम्मेदारी सौंपी है उन्होंने कहा।
भाजपा पर हमला
सड़क पर मिले 43 वोटर आईडी कार्ड के मुद्दे पर साहू ने भाजपा शासन पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि व्यापमं घोटाला और वल्लभ भवन में लगी आग जैसी घटनाएं आज तक नहीं सुलझी हैं यह भाजपा की नाकामी है।
कार्यक्रम में खरगापुर विधायक चंदा सिंह गौर प्रदेश महासचिव किरण अहिरवार महिला कांग्रेस अध्यक्ष पूनम जायसवाल ब्लॉक अध्यक्ष इसरार मोहम्मद जिला महामंत्री संजय नायक जितेंद्र जैन क्रांतिकारी किसान कांग्रेस अध्यक्ष विभोर पांडे पार्थ सिंह इंजी दुष्यंत सिंह लोधी राजीव जैन समेत कई कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Services And Contact
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

