टीकमगढ़ । अखिल भारतीय पंचायत परिषद के नेतृत्व में 21 अगस्त 2025 गुरुवार को एक ज्ञापन पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई के नाम दिया गया जिसमें ग्राम पंचायत जसवंतनगर के सरपंच की फर्जी सील और फर्जी हस्ताक्षर से जो पेड़ काटने की अनुमति दी गई है फर्जी तरीके से बनवाई गई है इसी मामले में कार्रवाई के लिए यह ज्ञापन दिया गया है जहां अखिल भारतीय पंचायत परिषद ने यह मांग की है कि जल्द से जल्द इस मामले में उन आरोपियों पर कार्यवाही की जाए जिन्होंने इस प्रकार का फर्जी कृत्य कर पंचायत के प्रतिनिधि के अधिकारों का हनन किया है इस अवसर पर अखिल भारतीय पंचायत परिषद के राष्ट्रीय सचिव दाऊ महेंद्र सिंह बुंदेला सहित परिषद के तमाम पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे जहां उन्होंने इस फर्जीवाड़ा करने वालों के विरुद्ध जल्द से जल्द कार्यवाही किए जाने की मांग की है और ज्ञापन दिया है। परिषद ने शासन-प्रशासन को चेताया भी है कि अगर जल्द से जल्द इसमें कार्यवाही नहीं की गई तो आगामी रणनीति के तहत परिषद आगामी समय में प्रदर्शन और सड़कों पर उतरने के लिए मजबूर हो जाएगी प्रेस को लिखित रूप से जानकारी देते हुए अखिल भारतीय पंचायत परिषद के राष्ट्रीय सचिव दाऊ महेंद्र सिंह बुंदेला ने बताया कि ग्राम पंचायत जसवंत नगर क्षेत्र में मेरी फर्जी सील और फर्जी दस्तखत कर पेड़ काटने की अनुमति बनवाई गई है जबकि मुझे इस मामले की कोई जानकारी भी नहीं है मैंने इसकी शिकायत संबंधित चौकी सहित संबंधित थाना में भी की लेकिन उसके बाद भी आज दिनांक तक कोई कार्रवाई नहीं हुई जब कार्यवाही नहीं हुई तब पुलिस अधीक्षक कार्यालय आने के लिए मजबूर होना पड़ा और अगर फिर भी कार्रवाई नहीं होती है तो आगामी समय में पंचायत परिषद उग्र हो जाएगी। उल्लेखनीय है कि दाऊ महेंद्र सिंह बुंदेला अखिल भारतीय पंचायत परिषद के राष्ट्रीय सचिव हैं और ग्राम पंचायत जसवंत नगर के सरपंच भी हैं एवं जिला सरपंच संघ के अध्यक्ष भी हैं जिनकी फर्जी सील और फर्जी हस्ताक्षर बनाकर पेड़ काटने की अनुमति कुछ एक लोगों द्वारा बनवाई गई है और हरे भरे वृक्षों को भारी संख्या में काटा गया है जिसकी शिकायत के उपरांत भी कार्यवाही नहीं हो रही है जिसको लेकर पुलिस अधीक्षक के कार्यालय का दरवाजा इस मामले में कार्रवाई के लिए खटखटाया गया है।

