टीकमगढ़ । भारतीय किसान संघ जिला की मासिक बैठक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कार्यालय पर आयोजित हुई बैठक में सर्वप्रथम भगवान बलराम, भारत माता व दंतोपंत ठेंगड़ी के सामने दीप प्रज्ज्वलित कर पूजन किया । इसके बाद सभी से वृक्षारोपण का लक्ष्य लिया, अभ्यास वर्ग की जानकरी व अनुभव जाने, जैविक जागरण रैली की संख्या व जैविक किसानों पर चर्चा की, आगामी भगवान बलराम जयंती के कार्यक्रम का लक्ष्य व 15 सितम्बर को होने वाले देशव्यापी तहसील स्तरीय ज्ञापन दिवस की रुपरेखा पर चर्चा हुई इसके बाद सभी ने कहा कि फसल बीमा के नाम पर सरकार ने टीकमगढ़ जिले के किसानों के साथ भेदभाव किया है आज किसान के आगे आगामी रवी की फसल का संकट आ गया है जिले से समय पर खाद की डिमांड नही जा रही है राजस्व विभाग से किसान त्रस्त हो गया है भारतीय किसान संघ ने इसे लेकर कई ज्ञापन दिए परंतु समस्याएं हल नही हुई अब भारतीय किसान संघ आर पार के मूड में है इसलिए 01 सितम्बर से उग्र अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन करने जा रहा है। इस बैठक में भारतीय किसान संघ से जिलाध्यक्ष शिव मोहन गिरि, जिला उपाध्यक्ष भागवत सिंह सोलंकी, जिला जैविक खेती प्रमुख संतोष राजपूत, जिला कार्यकारिणी सदस्य राघवेन्द्र सिंह घोष, राम किशन पाल, मोहनगढ,दिगौड़ा तहसील अध्यक्ष फूल सिंह घोष, तहसील उपाध्यक्ष ग्यासी रैकवार, महुम सिंह घोष, टीकमगढ़ तहसील अध्यक्ष रामचंद्र श्रोती, तहसील संयोजक बद्री तिवारी, देशराज रजक, डरु रजक, मलखान राजपूत, संतोष राठौर, लक्ष्मण पाल, केहर सिंह घोष, प्रभु, ईशन सिंह घोष व पार्वती रैकवार मौजूद रही। प्रेस को यह तमाम जानकारी भारतीय किसान संघ के जिला अध्यक्ष शिव मोहन गिरी ने व्हाट्सएप के माध्यम से प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी है।

