निर्मल ग्राम पंचायत से रतवाड़ा तक बनी सड़क में गड़बड़ी, ग्रामीणों ने जताया आक्रोश

नर्मदा समय से प्रवीण गौर की खास रिपोर्ट: डोलरिया/सिवनी मालवा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले निर्मल ग्राम पंचायत, सेल से रतवाड़ा तक बनी सड़क को लेकर स्थानीय ग्रामीणों में आक्रोश है।
सड़क का निर्माण ग्राम सेल से रतवाड़ा तक होना था, लेकिन मार्ग बदलकर चंदवाड़ और रतवाड़ा दिखा दिया गया।
सड़क पर बोर्ड लगाए जाने के बाद पता चला कि ग्राम सेल का जीरो पॉइंट सड़क से ढाई से तीन किलोमीटर दूर दिखाया गया है।
ग्रामीणों का आरोप है कि यह भाजपा के स्थानीय नेताओं और विधायक के सौतेले व्यवहार के कारण हुआ।सड़क निर्माण का विवरण
निर्माण स्थान: निर्मल ग्राम पंचायत, सेल से रतवाड़ा तक लंबाई: 2.5 किलोमीटर अनुबंध प्रारंभ तिथि: 20 सितम्बर 2024
अनुबंध अनुसार कार्य पूर्ण तिथि: 19 अगस्त 2025
निर्माण लागत: ₹291.39 लाख
भूमि पूजन: प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत, प्रधानमंत्री द्वारा
फार्मेसी / सामग्री की गारंटी अवधि: 5 वर्ष अधिकारियों की जानकारी कार्यपालन अधिक यांत्रिक अधिकारी (AE): श्री संजय राय अनुविभाग्य अधिकारी (Sub-Divisional Officer): श्री आर.के. रघुवंशी
अप यांत्रिक अधिकारी (Assistant Mechanical Officer): श्री आर.के. जकनोरे
ग्रामीणों की प्रतिक्रिया और मांग विभाग में ज्ञापन देंगे। आगामी चुनाव में बहिष्कार की चेतावनी। ग्रामीण चाहते हैं कि सड़क का वास्तविक मार्ग ग्राम सेल से रतवाड़ा तक हो और ग्राम सेल को इसका वास्तविक लाभ मिले।
मौजूद ग्रामीणजन: श्री अनुराग पटेल, श्री लाल गौर, बादामी लाल साध, रामसेव गौर, राजकुमार, अजय दुबे, ओमप्रकाश, सुनील बरखाने, विजय चौहान, संजू मालवीय और अन्य साथी।
