प्रदीप गुप्ता/नर्मदपुरम/मध्यप्रदेश स्थापना दिवस 1 नवंबर के अवसर पर अधिकारियों कर्मचारियों ने प्रातः सुबह श्रमदान कर स्वच्छता का संदेश दिया। कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने भी फावड़ा और तगाड़ी उठाकर जमकर सफाई की। साफ सफाई का कार्य कलेक्ट्रेट कार्यालय स्थित पार्क में किया गया। साथ ही लोकार्पण से पूर्व कलेक्ट्रेट स्थित लाडली लक्ष्मी वाटिका का सौंदर्यीकरण कार्य भी किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ मनोज सरियाम , अपर कलेक्टर मनोज सिंह ठाकुर , संयुक्त कलेक्टर श्रीमती वंदना जाट डिप्टी कलेक्टर सुश्री भारती मेरावी, तहसीलदार शैलेंद्र बड़ोनिया सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी ने भी सफाई की।
*अधिकारियों कर्मचारी ने किया श्रमदान*
उप संचालक कृषि जे आर हेडाऊ, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास ललित कुमार डेहरिया, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर दिनेश देहलवार, सीएमओ विनोद शुक्ला, उप संचालक उद्यानिकी श्रीमती रीता उइके, जिला आपूर्ति नियंत्रक श्रीमती ज्योति जैन सिंघल, जिला योजना अधिकारी यू आर पठारिया, जिला सूचना एवं विज्ञान अधिकारी मनीष गुणवान, जिला आयुष अधिकारी प्रदीप कटियार, जिला पंजीयक श्री भदौरिया, सहायक अधीक्षक भू अभिलेख श्रीमती सविता पटेल, उपायुक्त सहकारिता श्री मिश्रा, सीईओ जिला सहकारी बैंक श्री भदौरिया , परियोजना अधिकारी आईसीडीएस प्रमोद गौर सहित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
ऐसे विरला ही कलेक्टर होंगे जो शहर को सुधारने के लिए हर संभव प्रयत्न कर रहे हैं। या यूं कहो कि जब से नर्मदापुरम जिले को नए कलेक्टर मिले हैं शहर की फिजा ही बदलने लगी है। हम बात कर रहे हैं जिले के कलेक्टर नीरज कुमार सिंह की । जो कि शहर में हर कमियों को देखकर उसको ठीक करने का हर संभव प्रयत्न कर रहे हैं और वास्तविकता में वह दिख भी रहा है।

