प्रदीप गुप्ता/नर्मदापुरम/ (इटारसी) जिले भर में उत्साह के साथ विभिन्न रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन कर मध्यप्रदेश स्थापना दिवस मनाया जा रहा है। सुबह से ही जिला मुख्यालय सहित सभी विकासखंड एवं ग्राम पंचायत स्तर पर मध्यप्रदेश के गौरव पर केंद्रित प्रभात फेरिया निकाली जा रही है। वही इटारसी में जीनियस प्लेनेट हायर सेकेंडरी स्कूल के बच्चों द्वारा मानव श्रृंखला बनाकर आत्मनिर्भर एमपी का संदेश दिया। स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर शासकीय भवनों पर आकर्षक लाइट भी लग गई थी इसे देखकर आम पब्लिक भी समझ सके कि कोई कार्यक्रम किया जा रहा है।

