प्रदीप गुप्ता/नर्मदापुरम/मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के समस्त नगर विकास प्रस्फुटन समितियों के सदस्य, कोरोना वैलेंटियर्स, एनजीओ, बीएसडब्ल्यू बीएसडब्ल्यू छात्रों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने 01नवंबर 2022 को प्रातः 6:15 बजे से 7:15 बजे तक मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के आह्वान पर नगर के समाजिक सस्थाओ के सहयोग से मध्य प्रदेश राज्य के स्थापना दिवस के अवसर पर प्रभात फेरी राजेश सिसोदिया जिला समनवयक एवँ कौशलेश सँभागीय समनवयक जन अभियान परिषद के नेत्रत्व में निकाली गई । राम परसाई, आनंद नामदेव , पँडित जी ने सँगीतमय भजन प्रस्तुत किए। प्रभात फेरी खेडापति मन्दिर से कैलाजी होटल , हलवाई चौक, इंदिरा चौक, एकता चौक, मोरछली चौक होते हुए सैठानी घाट, खेडापति मँदिर, जगदीश मन्दिर पहुँची। सबका परिचय कर सँगीतमय भक्तिमय भजनान्जलि प्रस्तुत की गई।

