प्रदीप गुप्ता/नर्मदापुरम/ (सीहोर) सरदार बल्लभ भाई पटेल की जन्मतिथि पर 31अक्टूबर को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया गया। राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट में संयुक्त कलेक्टर सतीश राय ने राष्ट्रीय एकता और अखंड़ता की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर आवासीय खेल परिसर से एकता रैली निकाली गई जिसमें एनसीसी, एनएसएस, पुलिस तथा स्कूली बच्चों में भाग लिया। यह रैली शहर के विभिन्न मार्ग से होते हुए बाल बिहार मैदान पर समाप्त हुई । रैली के समापन अवसर पर पुलिस अधीक्षक मयंक अवस्थी ने राष्ट्रीय एकता और अखंड़ता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत हर्षसिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गीतेश गर्ग, एसडीएम अमन मिश्रा सहित अनेक अधिकारी कर्मचारी तथा छात्र-छात्राओं ने शपथ ली।

