प्रदीप गुप्ता/ नर्मदापुरम/ ग्राम पथोड़ी के ग्रामीणों ने सर्पमित्र उदय सराठे को सूचना दी कि खेत में एक सांप दिखाई दिया। सर्प मित्र उदय सराठे और उनके साथी अभिषेक यादव तुरंत वहा पहुंचे और वहां पहुंचकर उन्होंने सुरक्षित सांप का रेस्क्यू किया। वहां मौजूद किसानों को बताया की ये रसेल वायपर सांप है, जो की बहुत जहरीला है। उदय ने बताया की कोई भी जहरीले सांप कभी गलती से काट ले तो तुरंत नजदीकी अस्पताल जाकर उसका उपचार करवाए कोई झाड़ फुक के चक्कर में ना पड़े। बता दें कि जहां भी सांप निकलते हैं वहां उदय सराठे सूचना मिलने पर पहुंचते हैं और उन जहरीले सांप का सुरक्षित रेस्क्यू करते हैं।

