प्रदीप गुप्ता/नर्मदापुरम/शासकीय गृहविज्ञान स्नातकोत्तर अग्रणी महाविद्यालय में आज दिनांक 1 नवंबर 2022 को मध्यप्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर रैली का आयोजन किया गया। इस रैली का आयोजन एनसीसी, एनएसएस के संयुक्त तत्वाधान में किया गया। सुबह 7:30 बजे से छात्राओं के साथ रैली का शुभारंभ किया गया। रैली में एनएसएस अधिकारी डॉ हर्षा चचाने, डॉ रीना मालवीय, एनसीसी प्रभारी डॉ कीर्ति दीक्षित, श्रीमती किरण विश्वकर्मा, अजय तिवारी, रघुवीर राजपूत ने सक्रिय सहयोग प्रदान किया। रैली के पश्चात महाविद्यालय की छात्राओं द्वारा महाविद्यालय में स्वच्छता भी की गई। मध्यप्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ श्रीमती कामिनी जैन ने कहा कि हम स्वर्णिम मध्यप्रदेश की संकल्पना के साथ आगे बढ़ते जा रहे है। हमें मध्य प्रदेश को आत्मनिर्भर प्रदेश: बनाना है। इस हेतु हमें स्थानीय उत्पादों का महत्व समझना होगा। हमें यह जानना होगा कि हमारी दैनिक आवश्यकता के लिए स्थानीय उत्पादों की अधिक आवश्यकता होती है । इस अवसर पर डॉ संगीता अहिरवार ने अपने विशेष व्याख्यान में मध्य प्रदेश की विकास गाथा को स्पष्ट किया। कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ अरुण सिकरवार ने किया। मध्य प्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्य एवं स्टाफ ने वृक्षारोपण भी किया। इस अवसर पर डॉ किरण पगारे, डॉ पुष्पा दुबे, डॉ वर्षा चौधरी, डॉ भारती दुबे, डॉ रश्मि श्रीवास्तव, डॉ श्रीकांत दुबे, डॉ रागिनी सिकरवार डॉ. आर बी शाह, डॉ रामबाबू मेहर श्री कलाश डोंगरे, डॉ आशीष सिंह, डॉ. वैशाली लाल, डॉ मधु विजय, डॉ. मनीषा तिवारी, डॉ विजय देवासकर, डॉ. दशरथ मीणा, डॉ. एकता गुप्ता डॉ. हेमंत चौधरी, डॉ. मनीष चौधरी, डॉ. आशीष साहगोरा, श्रीमती आभा वाधवा, देवेंद्र सैनी, श्रीमती प्रीति ठाकुर , डॉ. नीतू पवार, श्रीमती शीतल मेहरा, डॉ. कीर्ति खरे, श्वेता वर्मा, श्रीमती अकिता तिवारी, कुमारी आकांक्षा, नगाइच कुमारी, चारु तिवारी, कुमारी सौम्या चौहान, डॉ. प्रगति जोशी, डॉ. प्रीति मालवीय, डॉ. चेतना बोरीवाल, रफीक अली, डॉ घनश्याम डेहरिया, कुमारी काजल बाधरे एवम समस्त महाविद्यालय स्टाफ एवं छात्राएं उपस्थित रही।

