
नर्मदापुरम / वार्ड नं. 6 के वार्डवासियों ने बताया की एक घंटे की बारिश में ही नगर पालिका की साफ-सफाई अभियान की पोल खोल कर रख दी। वार्ड निवासी शेख पप्पू ने जब नगर पालिका अध्यक्ष और नगर पालिका की टीम द्वारा नालों की साफ सफाई का अभियान चल रहा था। उस समय अध्यक्ष ने स्वयं नगर निरीक्षक से कहा था टीम लगाकर इस नाले की भी ढंग से साफ सफाई कराई जाए। वरना वार्ड में पानी घुसने की सम्भावना है, बड़ी बजरिया स्थित यह नाला 12 फीट चौड़ा है परन्तु नाले में गंदगी ज्यादा हो जाने के कारण जल्दी ओवर फ्लो हो जाता हैं । आज एक घंटे की तेज बारिश में ही नाला ओवरफ्लो हो गया और जिस परेशानी की सम्भावना जताई जा रही थी वही हुआ। नाले का पानी पास के घरों में घुस गया, जिनके घर नाले के किनारे हैं। उन्हें काफ़ी दिक्कतों का और परेशानियों का सामना करना पड़ता है। अभी भी बारिश बाकी है, शीघ्र अति शीघ्र नाले का गहरी करण कराना होगा, ताकि उन गरीबों का जो नाले के किनारे बसे हैं, उनका नुकसान ना हो। पिछले वर्ष की बारिश में लोगों के घरों में पानी भर गया था और उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा था, इसके बाद भी इस वर्ष नगर पालिका द्वारा कोई समुचित कार्रवाई नहीं की गई। वही एक घंटे की जोरदार बारिश से वहीं शहर के जयस्तम्भ चौक एवं अन्य जगहों पर भी घुटने तक पानी भर गया।

