
इटारसी / अखिल भारतीय लोधी राजपूत कल्याण महासभा की संगठनात्मक बैठक एम एल ए क्वार्टर भोपाल में आयोजित की गई। बैठक में राष्ट्रीय महामंत्री गंगाचरण राजपूत पूर्व सांसद एवं प्रदेश अध्यक्ष महेश नरवरिया तथा प्रदेश संरक्षक साहेब सिंह की अनुशंसा पर डॉ. प्रताप सिंह वर्मा को नर्मदापुरम जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया। उनकी नियुक्ति जिले में संगठन का प्रसार करते हुए संगठन का विस्तार करने हेतु की गई हैं । इस दौरान लोधी समाज नर्मदापुरम से पूर्व जिला पंचायत सदस्य परसराम पटेल, पूर्व सरपंच कन्हैयालाल वर्मा, बद्री प्रसाद वर्मा, आदित्य वर्मा, विनोद वर्मा, द्वारका प्रसाद वर्मा, लक्ष्मण वर्मा उपस्थित रहें।





