प्रदीप गुप्ता/ नर्मदापुरम/ मध्य प्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित विभिन्न आयोजनों की श्रंखला में आज जिले भर में लाडली उत्सव मनाया जा रहा है। जिसमें कलेक्ट्रेट कार्यालय परिसर में बनाई गई लाडली लक्ष्मी वाटिका का लोकार्पण विधायक सोहागपुर विजयपाल सिंह, श्रीमती माया नारोलिया , नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती नीतू महेंद्र यादव , जनपद अध्यक्ष भूपेंद्र चोकसे एवं अन्य अतिथियों द्वारा किया गया हैं। कार्यक्रम का आयोजन जिला प्रशासन नर्मदापुरम तथा महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा किया गया। इस अवसर पर कमिश्नर नर्मदापुरम मालसिंह, कलेक्टर नीरज कुमार सिंह , जिला पंचायत सीईओ मनोज सरियाम, संयुक्त संचालक महिला एवं बाल विकास विभाग श्री शर्मा , जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास ललित कुमार डेहरिया सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहें। इस दौरान सभी अतिथियों ने लाडली लक्ष्मी वाटिका का भ्रमण कर यहां की प्राकृतिक सौंदर्यता एवं नर्मदा तट के किनारे की मिश्रित वनस्पतियों का अवलोकन किया। इस दौरान सभी ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया। कार्यक्रम में उपस्थित लाडली बालिकाओं का तिलक लगाकर तिलक लगाकर सम्मान किया गया।

