टीकमगढ़। राष्ट्रीय किसान कांग्रेस की अहम बैठक दिल्ली में हुई जिसमें टीकमगढ़ जिले से किसान कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष विश्वजीत सिंह जूदेव भी मुख्य रूप से सम्मिलित हुए। इस बैठक में भारत देश के सभी प्रदेशों के किसान कांग्रेस के पदाधिकारी सम्मिलित हुए और आम मुद्दों पर आगामी कार्य योजना को लेकर इस बैठक में चर्चाएं की गई जिसमें टीकमगढ़ जिले से विश्वजीत सिंह जूदेव शामिल रहे। उल्लेखनीय है कि किसान कांग्रेस की बैठक दिल्ली में आयोजित की गई जिसमें टीकमगढ़ जिले से विश्वजीत सिंह जूदेव किसान कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष शामिल हुए।

