प्रदीप गुप्ता/नर्मदापुरम/ पुलिस महा निरीक्षक श्रीमती दीपिका सूरी, पुलिस अधीक्षक डॉ गुर करन सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अवधेश प्रताप सिंह के नेतृत्व में पुलिस द्वारा अपराधियों पर नकेल कसी जा रही है। उसी श्रंखला में माखन नगर थाना प्रभारी प्रवीण कुमरे ने बताया कि चोरी की स्कूटी से गाँजा बेचते हुए 2 आरोपी को 2 किलो गाँजे के साथ गिरफ़्तार किया । इन्होंने नागपुर से चोरी की थी स्कूटी । नागपुर निवासी शातिर बदमाश वासु ब्राह्मनकर एवं बछवाडा निवासी मोटा उर्फ परसराम मीना को NDPS act के अंतर्गत कार्यवाही कर पूछताछ जारी है।

