टीकमगढ़ । भाजपा सरकार एक ओर जहां प्रभु श्री राम की जन्म भूमि अयोध्या का सर्वांगीण विकास करा रही है तो वहीं दूसरी ओर प्रभु श्री राम के ही दूसरे धाम ओरछा जहां वह एक राजा के रूप में विराजमान है उसके सर्वांगीण विकास के लिए केंद्रीय मंत्री श्रीमंत ज्योतिरादित्य सिंधिया कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। पिछले दिनों ओरछा रेलवे स्टेशन पर कई एक्सप्रेस ट्रेनों के स्टॉपेज, सीमित ऊंचाई वाले रेलवे अंडर ब्रिज, ओरछा तिराहे से श्री राम राजा मंदिर तक की सड़क एवं जेरोन बासवान सड़क मार्ग जैसे कई महत्वपूर्ण विकास कार्यों की स्वीकृति वह पूर्व में ही करा चुके हैं और अब उन्होंने ओरछा के विकास के लिए एक लंबी सूची संलग्न कर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को पत्र लिखा है जिसमें ओरछा के मूर्तिविहीन श्री लक्ष्मी मंदिर में श्री लक्ष्मीनारायण की प्राण प्रतिष्ठा करने, जहाँगीर महल का नाम परिवर्तित कर श्री रामराजा सरकार को ओरछा लाने वाली महारानी के नाम पर करने, श्री रामराजा मंदिर के बाहर स्थित परिसर में महारानी कुँवर गणेश की श्री रामलला को गोद में लिये हुए भव्य प्रतिमा स्थापित करने, ओरछा रेलवे स्टेशन का नाम भगवान श्री कृष्ण के अनन्य भक्त रहे ओरछा रियारात के पूर्व महाराज मधुकरशाह के नाम पर “महाराज मधुकरशाह ओरछा रेलवे स्टेशन” करने एवं उनकी आदमकद प्रतिमा स्थापित करने, ओरछा नगर से लगे हुए सभी ऐतिहासिक भवनों का जीर्णोद्धार एवं सौन्दर्याकरण करने, राजस्थान की राजधानी जयपुर की तरह समूचे ओरछा में शासकीय व अशासकीय भवन, दुकान इत्यादि के लिये एक निर्धारित रंग का चयन कर सभी के लिये इसके अनुपालन की अनिवार्यता करने, ओरछा में हवाई पट्टी का निर्माण करने, ओरछा में पी.एम. श्री हैलीकॉप्टर सेवा शुरू करने एवं ओरछा में महारानी कुँवर गणेश की पावन स्मृति में मध्यप्रदेश मंत्री परिषद् की बैठक का आयोजन करने संबंधी मांगे शामिल हैं।
गौरतलब है कि भाजपा नेता विकास यादव की मांग पर केंद्रीय मंत्री श्रीमंत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को पत्र लिखा है। प्रेस को यह तमाम जानकारी भाजपा नेता विकास यादव ने व्हाट्सएप के माध्यम से प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी है।
Services And Contact
Latest News
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

