टीकमगढ़। पुलिस मुख्यालय, भोपाल द्वारा दिनांक 08 सितम्बर से 22 सितम्बर तक प्रदेश भर में सड़क सुरक्षा अभियान का आयोजन किया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत टीकमगढ़ जिले में पुलिस अधीक्षक श्री मनोहर सिंह मंडलोई द्वारा आम नागरिकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने हेतु एक विस्तृत ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की गई है।
इस एडवाइजरी के माध्यम से आमजन से अपील की गई है कि वे नियमों को समझें उनका पालन करें और स्वयं एवं दूसरों की सुरक्षा सुनिश्चित करें।
यातायात नियमों का पालन अनिवार्य मुख्य बिंदु
हेलमेट और सीट बेल्ट का प्रयोग करें
दोपहिया वाहन पर चालक और पीछे बैठने वाले दोनों को हेलमेट पहनना अनिवार्य।
चारपहिया वाहन में चालक व आगे बैठने वाले को सीट बेल्ट ज़रूर लगानी चाहिए।
काली फिल्म और परदे प्रतिबंधित
वाहन की खिड़कियों पर काली फिल्म या परदा लगाना कानूनन मना है।
गैरकानूनी हूटर और सायरन पर प्रतिबंध
केवल पुलिस एम्बुलेंस फायर ब्रिगेड जैसे अधिकृत वाहनों को ही हूटर सायरन की अनुमति।
आम नागरिकों द्वारा प्रयोग करना दंडनीय अपराध है।
मॉडिफाइड साइलेंसर पर कार्रवाई
तेज आवाज़ वाले साइलेंसर ध्वनि प्रदूषण फैलाते हैं। ऐसे वाहनों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
नाबालिगों को वाहन न सौंपें
18 वर्ष से कम आयु के व्यक्ति द्वारा वाहन चलाना अपराध है। इसके लिए अभिभावकों को जिम्मेदार ठहराया जाएगा।
गति सीमा और सिग्नल का पालन करें
निर्धारित स्पीड लिमिट से अधिक गति में वाहन न चलाएं।
ट्रैफिक लाइट ज़ेब्रा क्रॉसिंग और सड़क संकेतों का पालन करें।
नशे में ड्राइविंग न करें
शराब अन्य नशे या अत्यधिक थकान की स्थिति में वाहन चलाना दुर्घटनाओं का मुख्य कारण बन सकता है।
मोबाइल फोन का उपयोग न करें
ड्राइविंग के दौरान कॉल या मैसेज करना बेहद खतरनाक हो सकता है।
ओवरलोडिंग और गलत दिशा में ओवरटेकिंग से बचें
क्षमता से अधिक सवारी या सामान ले जाना प्रतिबंधित है।गलत दिशा से ओवरटेक करने पर दुर्घटना की संभावना बढ़ जाती है।
गोल्डन ऑवर का महत्व एक घंटे में हो सकती है जीवन रक्षा दुर्घटना के बाद पहला एक घंटा घायल व्यक्ति की जान बचाने के लिए बेहद महत्वपूर्ण होता है।
समय पर एम्बुलेंस 108 सेवा को सूचना देकर या घायल को अस्पताल पहुँचाकर उसकी जान बचाई जा सकती है। गुड सेमेरिटन योजना मदद करने वालों को मिलेगा सम्मान अगर कोई आम नागरिक किसी घायल को अस्पताल पहुँचाता है तो उसे किसी भी प्रकार की कानूनी कार्यवाही में परेशान नहीं किया जाएगा।
सरकार ऐसे व्यक्ति को “गुड सेमेरिटन” मानते हुए सम्मान और प्रोत्साहन भी देती है। जनता से अपील सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा यातायात नियमों का पालन करें और दूसरों को भी जागरूक करें।
अपने बच्चों व परिवार को भी सड़क सुरक्षा के नियम सिखाएँ।याद रखें एक छोटी सी लापरवाही पूरे जीवन को बदल सकती है।
टीकमगढ़ पुलिस द्वारा चलाया जा रहा यह अभियान केवल एक नियम पालन की अपील नहीं, बल्कि आपके और आपके परिवार की सुरक्षा की गारंटी है।
आइए, हम सब मिलकर इस अभियान को सफल बनाएं और एक सुरक्षित समाज की दिशा में कदम बढ़ाएं।
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

