टीकमगढ़। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 12 सितंबर 2025 शुक्रवार के दिन झाबुआ जिले के पेटलावद में आयोजित कार्यक्रम में सहभागिता कर 1.26 करोड़ से अधिक लाड़ली बहनों को 1541 करोड़ से अधिक राशि का अंतरण किया। इसके साथ ही मुख्यमंत्री जी द्वारा अन्य योजनाओं जिनमें 53.48 लाख से अधिक पेंशन हितग्राहियों को 320.89 करोड़ से अधिक तथा 450 में गैस रीफिल के लिए 31 लाख से अधिक बहनों को 48 करोड़ से अधिक राशि का भी सिंगल क्लिक के माध्यम से अंतरण किया गया। इस दौरान टीकमगढ़ जिले की 2 लाख सात हजार 26 लाड़ली बहनों को कुल 254001500 रूपये राशि का वितरण किया गया। जिला स्तर का कार्यक्रम एसआईसी कक्ष टीकमगढ़ में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में लाडली बहनों के साथ सहायक संचालक महिला एवं बाल विकास विभाग श्रीमती ज्योति पाण्डेय एवं अन्य विभागीय कर्मचारी उपस्थित रहे। राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा व सुना गया। लाड़ली बहना का लाभ पाकर लाड़ली बहनें खुश हैं तथा खुश होकर कहती हैं कि प्रदेश के मुख्यमंत्री और हमारे भैया डॉ. मोहन यादव ने हम लाड़ली बहनों को योजना की 28वीं किश्त दी है,जिसका उपयोग हम रक्षाबंधन त्यौहार मनाने तथा अपने बच्चों की पढ़ाई तथा अपने खर्च में करेंगे। इसके लिये मुख्यमंत्री जी का हम सभी बहनें बहुत-बहुत आभार व्यक्त कर धन्यवाद देती हैं।

