
आमला से बबलू निरापुरे की रिपोर्ट
आमला. नगर के ह्रदय स्थली बस स्टैंड पर यात्री प्रतीक्षालय जिसके समीप एकदम सामने नालिया बजबजाआ गई है। नालियों की सफाई भी नहीं हो रही है यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है यात्री सुनील धुर्वे ने बताया कि यात्री प्रतीक्षालय में बैठने से गंदी बदबू आती है इसके बाद भी यहां साफ सफाई नहीं हो रही है यात्रियों को बदबू के बीच ही यात्री प्रतीक्षालय में बैठना पड़ रहा है। नपा का इस ओर कोई ध्यान नही है ,स्वच्छता अभियान के तहत साफ-सफाई कागजो में ही कि जा रही है जबकि सर्व सर्वेक्षण 2022 में आमला नपा को वन स्टार मिला था लेकिन कागजो में ही साफ-सफाई की जा रही है यात्रियों ने साफ सफाई कराए जाने की मांग नगर पालिका से की है।
