प्रदीप गुप्ता/नर्मदापुरम/ (सिवनी मालवा) मध्यप्रदेश स्थापना दिवस के साप्ताहिक कार्यक्रम के द्वितीय दिवस महिला एवं बाल विकास परियोजना के सेक्टर सातवासा मे लाडली लक्ष्मी बालिकाओं का सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अंतर्गत लाडली लक्ष्मी योजना-2 के मुख्यमंत्री के वर्चुअल संबोधन को समस्त ग्राम पंचायतों में बालिकाओं एवं अभिभावकों को लाइव दिखाया गया। तिलक फूल माला से जनप्रतिनिधियों द्वारा बालिकाओं का स्वागत किया गया । कार्यक्रम पंचायत विभाग के समन्वय से ग्राम रतवाडा, हिरनखेड़ा, सोमालवाड़ा, सतवासा, धर्मकुंडी भड़ंग चिकली एवं ग्राम खारदा में आयोजित किए गए। ग्रामों में जनप्रतिनिधि, स्थानीय शिक्षक, अधिकारी, कर्मचारी,आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहायिका एवं लाडली लक्ष्मी योजना से लाभान्वित बालिकाएं तथा उनके अभिभावक उपस्थित रहे।

