ग्राम के लगभग 50-60 नन्हें-मुन्नों को पढ़ाई की सामग्री—पेंसिल, इरेज़र, शार्पनर आदि वितरित की गई। इस दौरान बच्चों को स्कूल जाने के महत्व को सरल भाषा में समझाया गया और उन्हें शिक्षा की ओर प्रोत्साहित किया गया।
कार्यक्रम की विशेषता यह रही कि छोटी बच्चियों को गुड टच और बैड टच जैसी महत्वपूर्ण जानकारी देकर आत्मसुरक्षा के प्रति सजग किया गया। यह पहल बालिका सुरक्षा और सम्मान की दिशा में एक संवेदनशील कदम साबित हुई।
सिर्फ पढ़ाई की सामग्री ही नहीं, बल्कि बच्चों को फल और कपड़े भी प्रदान किए गए, जिससे उनके चेहरों पर मुस्कान और आत्मीयता की झलक दिखाई दी।
इस सराहनीय कार्य में महिला सेल प्रभारी प्रधान आरक्षक रानू विश्वकर्मा, महिला आरक्षक मानसी तिवारी एवं समाजसेवी श्रीमती सीमा पटेल की सक्रिय उपस्थिति रही।

