टीकमगढ़। कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय द्वारा नवाचार करते हुये जिले में आपकी सुनवाई आपकी तहसील कार्यक्रम अंतर्गत प्रत्येक मंगलवार को तहसील स्तर पर जनसुनवाई आयोजित की जा रही है। इसीक्रम में 16 सितंबर 2025 मंगलवार को कलेक्टर श्री श्रोत्रिय द्वारा संबंधित अधिकारियों के साथ मंगल भवन नगर परिषद बल्देवगढ़ में जनसुनवाई के दौरान आमजन से प्राप्त 105 शिकायतों एवं समस्याओं को सुना गया। साथ ही समस्याओं के शीघ्र निराकरण हेतु संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया गया। जनसुनवाई में प्राप्त अधिकांश आवेदनों का संबंधित अधिकारियों द्वारा मौके पर ही निराकरण किया गया। शेष प्रकरणों पर एक सप्ताह में कार्यवाही कर निराकरण करते हुये रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिये गये एवं आर्थिक सहायता के प्रकरण इसी सप्ताह में शीघ्र निराकृत कराने के निर्देश दिये गये। ——-जनसुनवाई के दौरान बल्देवगढ़ निवासी श्री इंसाफ खान की समस्या का हुआ तत्काल निराकरण——तहसील बल्देवगढ़ में आयोजित जनसुनवाई के दौरान नगर परिषद बल्देवगढ़ निवासी श्री इंसाफ खान तनय इसाक खान द्वारा बीपीएल सूची में नाम जोड़े जाने हेतु आवेदन दिया गया। शिकायत कर्ता से बताया कि सूची में नाम नहीं जुड़ने के कारण काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। कलेक्टर श्री श्रोत्रिय ने संबंधित अधिकारियों को जांच कर समस्या के निराकरण हेतु निर्देशित किया। कलेक्टर श्री श्रोत्रिय के आदेशानुसार अधिकारियों ने जांच कर तत्काल कार्यवाही करते हुये श्री इंसाफ खान को पात्र पाया तथा बीपीएल सूची में उनका नाम जोड़ा, जिससे आवेदक प्रसन्न है तथा जिला प्रशासन को धन्यवाद दे रहे हैं। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री नवीत कुमार धुर्वे, नगर परिषद अध्यक्ष बल्देवगढ़ श्रीमती शालिनी विश्वदीपक मिश्रा, एसडीएम बल्देवगढ़ श्रीमती भारती देवी मिश्रा, तहसीलदार बल्देवगढ़ डाॅ. एके गुप्ता, सीईओ जनपद पंचायत बल्देवगढ़ श्री अक्षांश श्रीवास्तव सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

