प्रदीप गुप्ता/ नर्मदापुरम/शासकीय गृह विज्ञान स्नातकोत्तर अग्रणी महाविद्यालय में आज दिनांक 2 नवंबर 2022 को जिला स्तरीय वादन परकुशन नान परकुशन एवं मूक अभिनय प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में नर्मदा पुरम जिले भर के महाविद्यालय के प्रतिभागियों ने सहभागिता की। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर कामिनी जैन, डॉक्टर हर्षा चचाने, डॉ अरुण सिकरवार, प्रेम कृष्ण साई, कु रागिनी तरडे, पवन पालीवाल, संजय श्रोती, अभिषेक सैनी ने मंच पर अपनी गरिमामई उपस्थिति प्रदान की। मां सरस्वती का पूजन एवं दीप प्रज्वलन के पश्चात अतिथियों का स्वागत सत्कार कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। स्वागत भाषण में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ श्रीमती कामिनी जैन ने कहा कि शिक्षक जब अपने विद्यार्थियों को उन्नति करते हुए देखते हैं तो आत्म संतुष्टि का अनुभव करते हैं। प्रतियोगिता आपको कसौटी पर कसती है। जीतना और सीखना प्रतियोगिता का आवश्यक हिस्सा है। असफलता से हमें हताश नहीं होना चाहिए बल्कि एक चुनौती के रूप में स्वीकार करना चाहिए। इस अवसर पर डॉ रामबाबू मेहर ने विषय प्रवर्तन करते हुए बताया कि युवा उत्सव समाजीकरण का कांसेप्ट है। कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ अरुण सिकरवार ने किया। वादन परकुशन में प्रथम नर्मदा महाविद्यालय के विपुल दुबे एवं द्वितीय स्थान पर शासकीय गृह विज्ञान नर्मदापुरम की चंचल मांझी रही। नान परकुशन में प्रथम स्थान पर शासकीय गृह विज्ञान महाविद्यालय की स्तुति तिवारी एवं द्वितीय स्थान पर शासकीय नर्मदा महाविद्यालय के आर्यन शर्मा रहे। मूक अभिनय में प्रथम स्थान पर शासकीय गृह विज्ञान महाविद्यालय कि निकिता पाल एवं समूह एवं द्वितीय स्थान पर पिपरिया महाविद्यालय की करीना नायडू एवं समूह के रहा। निर्णायक के रूप में प्रेम कृष्ण साई, सुश्री रागिनी तरडे, राम परसाई, पवन पालीवाल, संजय श्रोति, अभिषेक सैनी ने अपनी गरीमामयी उपस्थिति प्रदान की। प्रतियोगिता में स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए युवा उत्सव प्रभारी डॉ हर्षा चचाने ने अगले स्तर पर सहभागिता हेतु शुभकामनाएं प्रेषित की। मध्यप्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर दिनांक 2 नवंबर 22 को ही पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसका विषय था समृद्ध मध्यप्रदेश इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर कुमारी प्रिया यादव, बीएससी तृतीय वर्ष द्वितीय स्थान पर कुमारी पूर्णिमा राठौर बी. ए. तृतीय वर्ष एवं तृतीय स्थान पर कुमारी मुस्कान यादव बीकॉम प्रथम वर्ष की छात्रा रही। इस प्रतियोगिता के निर्णायक के रूप में नाटक भारती दुबै, डॉक्टर संध्या राय, डॉक्टर विजय भास्कर ने अपनी गरिमामई उपस्थिति प्रदान की। इस प्रतियोगिता में दशरथ मीणा, अजय तिवारी ने अपना सक्रिय सहयोग प्रदान किया। इस अवसर पर डॉ किरण पगारे, डॉ पुष्पा दुबे, डॉ वर्षा चौधरी, डॉ भारती दुबे, डॉ. संगीत अहिरवार, डॉक्टर कंचन ठाकुर, डॉ. राम बाबू मेहर, डॉ. जी.सी पांडे, आशीष सिंह, कैलाश डोंगरे, रफीक अली, डॉ. रागिनी सिकरवार, डॉ. वैशाली लाल देवेंद्र सैनी, शैलेंद्र तिवारी, डॉ. कीर्ति दीक्षित, डॉ. नीतू पवार, डॉ. रीना मालवीय, प्रगति जोशी, डॉ प्रीति मालवीय, मधु विजय, कुमारी काजल बाथरे, श्वेता वर्मा, श्रीमती अंकित तिवारी, डॉ. मनीष चन्द्र चौधरी, डॉ. अशीष सहगोरा, डॉ. हेमंत चापधरी, श्रीमती आभा वाधवा, महाविद्यालयीन स्टॉफ एवं भारी संख्या में छात्रायें उपस्थित रही।

