


इटारसी / शिक्षक दिवस सम्मान के अंतर्गत गुरु गौरव सम्मान एवं वनमाली शिक्षक सम्मान रविंद्र नाथ टैगोर यूनिवर्सिटी एवं कौशल श्री विकास समिति ने साईं कृष्णा नर्मदापुरम में आयोजित किया। इस अवसर पर रानी अवंती हायर सेकेंडरी स्कूल के प्राचार्य डॉ. प्रताप सिंह वर्मा सहित संस्था के उत्कृष्ट 6 शिक्षकों को सम्मानित किया गया। गुरु गौरव सम्मान मुख्य अतिथि विधायक डॉ. सीतासरन शर्मा, संयुक्त संचालक लोक शिक्षण डॉ. मनीष वर्मा जिला शिक्षा अधिकारी ज्योति पहलादी, नगरपालिका अध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव एवं डॉ. अतुल सेठा ने रानी अवंती स्कूल के उत्कृष्ट शिक्षक देवेंद्र कुमार चौरे, अलका राजपूत, कंचना खंडारे, सरिता सोनोने, अंकिता चौधरी को प्रदान किया। इस अवसर पर रविंद्र नाथ टैगोर यूनिवर्सिटी के उप कुलपति डॉ. संजीव गुप्ता, डॉ. अनिल तिवारी एवं विष्णु गुप्ता एवं श्री कौशल विकास समिति से सतीश एवं मनीष बिल्लोरे व संजीव मिश्रा विशेष रूप से मौजूद रहे। उल्लेखनीय है कि विगत 25 वर्षों से सहयोगी संस्था लाइफ लाइन द्वारा आइसेक्ट एवं सी वी रमन विश्वविद्यालय से संबंधित पाठ्यक्रमों का संचालन किया जाता रहा हैं। कार्यक्रम का संचालन आशुतोष शर्मा द्वारा किया गया।


