टीकमगढ़। शासन के निर्देशानुसार तथा कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय के मार्गदर्शन में प्रदेश के साथ ही टीकमगढ़ जिले में भी 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर 2025 तक सेवा पखवाड़ा अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत जिला चिकित्सालय टीकमगढ़ में 17 से 2 अक्टूबर 2025 तक बृहद स्तर पर स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसीक्रम में सेवा पखवाड़ा अभियान अंतर्गत आज जिला चिकित्सालय टीकमगढ़ में रक्तदान शिविर का शुभारंभ किया गया। श्रीमती सरोज राजपूत, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती उमिता राहुल सिंह, श्री विवेक चतुर्वेदी, कलेक्टर श्री विवेक श्रोत्रिय ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण तथा दीप प्रज्जवलन कर शिविर का शुभारंभ किया तथा ब्लड बैंक पहुंचकर रक्तदान किया। साथ ही आमजन से अनुरोध किया कि शिविर में पहुंचकर स्वैच्छिक रक्तदान करें, ताकि जरूरत मंद मरीजों को आवश्यकता पड़ने पर रक्त की उपलब्धता हो सके। शिविर में आज 14 दानदाताओं द्वारा रक्तदान किया गया। इस दौरान कलेक्टर श्री श्रोत्रिय ने कहा है कि मानवता के लिये रक्तदान का संकल्प जरूरी है। उन्होंने कहा कि गंभीर मरीजों को समय पर रक्त मिल सके इसके लिये जरूरी है कि समाज में रक्तदान करने के लिये जगरूकता कार्यक्रम चलाए जायें। उन्होंने कहा कि युवा वर्ग को इस कार्य के लिये प्रोत्साहित किया जाये। कार्यक्रम में श्रीमती सरोज राजपूत ने कि स्वास्थ्य के क्षेत्र में राज्य सरकार अपने साधनों से बेहतर से बेहतर कार्य करने का प्रयास कर रही है। इसी उपलक्ष्य में आज रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री नवीत कुमार धुर्वे, जनप्रतिनिधि, मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. पीके माहौर, तहसीलदार टीकमगढ़ सतेन्द्र सिंह गुर्जर, नगर पालिका सीएमओ ओमपाल सिंह भदौरिया, सिविल सर्जन डाॅ. अमित शुक्ला, डीएचओ डाॅ. केएम वरूण, ब्लड बैंक प्रभारी डाॅ. मेघा खरे, आरएमओ डाॅ. डीएस भदौरिया, अस्पताल सहायक प्रबंधक डाॅ. अंकुर साहू, मीडिया प्रभारी मनोज नायक सहित चिकित्सालय स्टाफ उपस्थित रहा।

