टीकमगढ़। स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत नगर पालिका टीकमगढ़ द्वारा 25 सितम्बर को नगर में होने वाले स्वच्छता जन आंदोलन में एक साथ कई स्थलों पर सफाई की जायेगी। इस दौरान लोगों को अभियान में जोड़ने हेतु आज तृतीय दिवस नगर पालिका परिषद कार्यालय में बैठक आयोजित की गई। बैठक में श्रीमती सरोज सिंह राजपूत टीकमगढ़ विधायक यादवेंद्र सिंह पूर्व विधायक टीकमगढ़ केके श्रीवास्तव विवेक चतुर्वेदी सांसद प्रतिनिधि अनुराग वर्मा अन्य जनप्रतिनिधि कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय की सहभागिता रही। बैठक में स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा की रूपरेखा तैयार की गई एवं महिला संगठनों के साथ भी बैठक आयोजित की गई। इस दौरान स्वच्छता ही सेवा अभियान को सफल बनाये जाने हेतु कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में लोगों को जोड़ने हेतु अपील की गई एवं सभी जनप्रतिनिधियों और महिला संगठनों से सुझाव प्राप्त किये गये। इस अवसर पर राजेंद्र तिवारी गोविन्द बिहारी अग्रवाल, श्रीमती विभा श्रीवास्तव श्रीमती सुशीला राजपूत, जब्बार खान, पवन घुवारा अरविंद खटीक सूर्य प्रकाश मिश्रा, संजय नायक, अभिषेक रानू खरे जाहिद खान, जसवंत वाल्मीकि, मुन्ना साहू, संजू झां गोविंद प्रजापति, अरविंद रजक, राम कुमार यादव देवी दयाल अहिरवार, अनीश अहमद, श्रेयांशुल जैन पंकज प्रजापति, अजय यादव, अरविंद रजक प्रफुल दुबेदी अनीश, मनोज देवलिया, श्रीमती पूनम अग्रवाल एवं जिला प्रशासन से जिला पंचायत सीईओ श्री नबीत कुमार धुर्वे, तहसीलदार सत्येंद्र सिंह गुर्जर, विभिन्न महिला संगठनों के पदाधिकारी एवं स्वास्थ्य समूह की महिलाएं उपस्थित रहीं।

