टीकमगढ़। पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बिक्रम सिंह कुशवाहा, अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) टीकमगढ़ एवं जतारा के मार्गदर्शन में 01 से 15 सितम्बर 2025 तक जिलेभर में “ऑपरेशन सुरक्षा–सतर्कता” नामक विशेष अभियान संचालित किया गया।
अभियान के दौरान थाना/चौकी प्रभारियों एवं पुलिस टीमों द्वारा आपराधिक पृष्ठभूमि वाले व्यक्तियों की आकस्मिक चेकिंग की गई।
537 गुंडों की चेकिंग
319 निगरानी बदमाशों की चेकिंग
33 जेल से रिहा व्यक्तियों की चेकिंग
36 सजायाफ्ता अपराधियों की चेकिंग
पते पर मौजूद व्यक्तियों से दैनिक गतिविधियों संबंधी जानकारी प्राप्त की गई, जबकि अनुपस्थित पाए गए व्यक्तियों पर वैधानिक कार्यवाही की गई।
सुरक्षा व्यवस्था हेतु विशेष उपाय
जिलेभर में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए पुलिस द्वारा पेट्रोलिंग मोबाइल, पैदल गश्त, मोटरसाइकिल मोबाइल एवं सीसीटीवी मोबाइल के माध्यम से सतत निगरानी रखी गई।
धार्मिक स्थल, सराफा दुकानें, न्यायालय परिसर, ट्रेजरी, बैंक एवं एटीएम जैसे संवेदनशील स्थानों का रात्रिकालीन निरीक्षण किया गया।
देर रात अनावश्यक रूप से घूम रहे व्यक्तियों से पूछताछ की गई और संदिग्ध पाए जाने पर उनके विरुद्ध कार्रवाई की गई।
अभियान का प्रभाव और निरंतरता
यह 15 दिवसीय विशेष अभियान अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था की सुदृढ़ता एवं आमजन में सुरक्षा की भावना जगाने की दिशा में एक सार्थक पहल साबित हुआ है।
टीकमगढ़ पुलिस की यह कार्यवाही भविष्य में भी इसी प्रकार जारी रहेगी।
Services And Contact
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

