प्रदीप गुप्ता/नर्मदापुरम/ (डोलरिया) आंवला नवमी के अवसर पर डोलरिया के युवाओं ने एक नई पहल अपनाई इसमें युवाओं ने आंवला नवमी को अनोखे तरीके से मनाया गया जिसमें कई दिनों से खेल मैदान पर घास कचरा उबड़ खाबड़ हो रहा था । जिसको देखते हुए उस मैदान पर खेलना असंभव हो गया था। इसी को देखते हुए युवाओं ने शिवा राजपूत के तत्वाधान में साफ सफाई अभियान चलाया जिसमें शिवा राजपूत ने स्वयं ट्रैक्टर चलाकर इस खबर खेल मैदान को साफ कर युवाओं के लिए उन्होंने इस खेल मैदान को खेलने लायक बनाने के लिए पूरी तरह मेहनत की यह खेल मैदान बहुत दिनों से पढ़ा हुआ था। कई बार प्रशासन एवं पंचायत में शिकायत करने के बाद भी इस खेल ग्राउंड की सफाई नहीं हो पा रही थी, इसी को देखते हुए शिवा राजपूत और उनके साथियों ने ग्राउंड की सफाई की साथ ही ट्रैक्टर द्वारा ग्राउंड को बराबर किया गया । शिवा राजपूत ने बताया कि डोलरिया स्थित एक मात्र खेल ग्राउंड जो कि काफी समय से बदहाल स्थिति में पड़ा हुआ था ग्राम के युवाओं को खेल गतिविधियों एवम् पुलिस, आर्मी की तैयारी में ग्राउंड करने में बहुत परेशानी होती थी। पहले भी जिला पंचायत सदस्य शिवा राजपूत ने कलेक्टर को भी अवगत कराया था। लेकिन किसी ने इस पर ध्यान नहीं दिया सभी युवाओं कि मांग पर जिला पंचायत सदस्य शिवा राजपूत ने खुद ट्रैक्टर से गांव के युवाओं के साथ खेल ग्राउंड को दुरुस्त किया। जिसमें जिला पंचायत सदस्य शिवा राजपूत, मयूर राजपूत, जयराम सूर्यवंशी, राजू राजपूत, बंटी भदौरिया, रोहित मैक्स, विशाल राजपूत, अभिषेक राजपूत अन्य युवा उपस्थित रहे।

