टीकमगढ़ । शासन के निर्देशानुसार दिनांक 14.09.2025 से दिनांक 20.09.2025 तक भारतीय ज्ञान परंपरा के अंतर्गत शासकीय वीरांगना अवंती बाई लोधी कन्या महाविद्यालय डॉ श्रीमती प्रवीण झाम,प्राचार्य की अध्यक्षता में एवं भारतीय ज्ञान परंपरा प्रकोष्ठ नोडल अधिकारी डॉ हर्षवर्धन राहुल द्वारा हिन्दी दिवस मनाया गया । हिन्दी का अंतराष्ट्रीय परिदृश्य विषय पर संगोष्ठी कराई गई जिसमें मुख्य वक्ता मुख्य अतिथि डॉ धनीराम अहिरवार सहायक प्राध्यापक शासकीय अग्रणी पी.जी.कॉलेज टीकमगढ़ रहे । उन्होने छात्राओं को हिन्दी का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार करे तथा राजभाषा से राष्ट्रभाषा बनाना है कार्यक्रम की अध्यक्ष डॉ श्रीमती प्रवीण झाम द्वारा बताया गया कि हम हिन्दी लिखने बोलने में शुद्धता का ध्यान रखे और हिन्दी भाषा का मान बढ़ाये । श्री राहुल कुमार चतुर्वेदी ग्रंथपाल सदस्य द्वारा बताया गया कि हिन्दी को सशक्त बनाना है जिससे हिन्दी अपने देश में ही नहीं विदेशों में भी अपनी अलग पहचान बनाएं । भारतीय ज्ञान परंपरा से संबधित हिन्दी की पुस्तकों की प्रदर्शनी भारतीय ज्ञान परंपरा में हिन्दी साहित्य की भूमिका विषय पर निबंध प्रतियोगिता राजभाषा हिन्दी की दशा व दिशा विषय पर व्याख्यान हिन्दी के महत्व पर आधारित स्लोगन प्रतियोगिता हिन्दी के प्रतिष्ठित कवियों की रचनाओं पर केन्द्रित काव्य पाठ,स्वरूचित काव्य पाठ और हिन्दी भाषा एवं साहित्य पर केन्द्रित प्रश्न मंच आदि गतिविधियॉ संपन्न की गई । इस अवसर पर प्रथम,द्वितीय,तृतीय आने वाली छात्राओं को प्रमाण-पत्र वितरित किये । हिन्दी दिवस के अवसर पर महाविद्यालय परिवार से डॉ माधवी सालुंके डॉ अनुभा शर्मा डॉ ज्योति कौशल डॉ रमा शंकर शुक्ल डॉ कैलाशचन्द्र कौशल खूबचन्द्र अहिरवार कैलाश कुमार मनोज कुमार श्री लल्लू कुशवाहा श्री दुष्यंत कुमार भास्कर एवं छात्रायें उपस्थित रही । प्रेस को यह तमाम जानकारी विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती प्रवीण झाम ने व्हाट्सएप के माध्यम से प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी है।

