टीकमगढ़। कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय के निर्देशन एवं सिविल सर्जन डॉ अमित शुक्ला के मार्गदर्शन में स्वच्छता पखवाड़े के अंतर्गत 20 सितंबर 2025 शनिवार को जिला अस्पताल मे विशेष सफाई अभियान चलाया गया। नगर पालिका सीएमओ ओमपाल सिंह भदौरिया तथा जिला अस्पताल मैनेजर डॉ. अंकुर साहू द्वारा चिह्नित जगह की अस्पताल परिसर में साफ सफाई करवाई गई। इस दौरान सेप्टिक टैंक को खाली करवाने के लिए मशीन नगर पालिका द्वारा लगाई गई एवं कीटनाशक दवाई का छिड़काव भी किया गया। पूरे अस्पताल प्रांगण की सफाई का विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान अस्पताल के सुपरवाइजर सद्दाम खान, निर्वेश चैहान, विक्रम, ललित, राजेश एवं समस्त नगरपालिका के सफाई कर्मियों का विशेष योगदान रहा।

