प्रदीप गुप्ता/ नर्मदापुरम/ भा.म.सं. से संबध्द न.पा.कर्म. मजदूर संघ के न कार्यकारी अध्यक्ष महेश वर्मा ने बताया कि मध्य प्रदेश शासन के द्वारा आयुष्मान कार्ड बनाने का काम युध्द स्तर पर जारी है। सुबह आठ बजे से रात्रि नौ बजे तक नगरपालिका के कर्मचारी शासन व जनहित में लगातार सेवायें देकर अपने कर्तव्यों का निर्वाहन कर रहे हैं। लेकिन पारिवारिक दायित्वों का निर्वाहन कार्य की अधिकता के कारण नहीं कर पा रहे ऐसा मामला भी सामने आया है कि नगरपालिका के राजस्व विभाग में पदस्थ कर्मचारी दाताराम सगर ने अपने पुत्र प्रियांशु सगर का जन्मदिन अपनी पत्नी श्रीमती रंजना सगर के साथ अपने निज निवास से दूर अपने कर्तव्यस्थल आयुष्मान शिविर वार्ड नंबर 29 संजय नगर सिंधी कॉलोनी ग्वालटोली में जन्मदिन मनाया गया। इस अवसर पर वार्ड नंबर 29 की पार्षद श्रीमती सुषमा खत्री एवं उनके पुत्र अमित खत्री भी आयुष्मान वार्ड शिविर में शामिल होकर नगरपालिका कर्मचारी के बच्चे के जन्मदिन के उत्सव पर अपनी उपस्थिति व सहभागिता देकर वार्ड प्रभारी कर्मचारी सहायक राजस्व निरीछक सगर के परिवार का उत्साहवर्धन कर पुत्र प्रियांशु सगर को जन्मदिन के अवसर पर स्नेह पूर्ण आशीर्वाद दिया है। आयुष्मान शिविर में बच्चे के जन्मदिवस की खुशी को ध्यान में रखकर केक काटा गया व बड़े धूमधाम से जन्मदिन का उत्सव मनाया गया। आयुष्मान शिविर में सगर परिवार, पार्षद श्रीमती सुषमा खत्री उनके पुत्र अमित खत्री, व नगरपालिका के अन्य कर्मचारियों में राहुल वानखेडे आधार केंद्र प्रभारी, रानी धुर्वे , आसना कावरेती , रानी खंडारे के साथ ही वार्ड के अन्य लोग भी उपस्थित थे। मजदूर संघ मध्य प्रदेश शासन, जिला प्रशासन, नगरपालिका परिषद से यह अपेक्षा करता है कि ऐसे कर्मचारी जो अपने कर्तव्यों के साथ साथ अपने पारिवारिक दायित्वों का निर्वाहन करते है। उनको सम्मानित किया जावे साथ ही कर्मचारियों व उनके परिवार की खुशियों का भी ध्यान ऱखा जावे ।

