

नर्मदापुरम / कलेक्टर सुश्री सोनिया मीना एवं डीपीसी राजेश जायसवाल की पहल एक पंखा पितृ के नाम पर कार्यक्रम में आज दिनांक 20 सितंबर 2025 दिन शनिवार को विकास खंड नर्मदापुरम के शासकीय एकीकृत माध्यमिक शाला बम्हनगांव कला में श्रीमति सरोज बकोरिया शास. एकीकृत माध्यमिक विद्यालय बम्हनगांव कला के प्राथमिक विभाग द्वारा उनके ससुर स्व. श्री धन्नू लाल बकोरिया एवं सास स्व. श्रीमती चंद्री बाई बकोरिया की स्मृति में एक पंखा शाला को दान में दिए एवं श्रीमती मंजू महतो शिक्षिका बम्हनगांव द्वारा मां सरस्वती एवं महात्मा गांधी की छाया चित्र स्कूल को भेंट स्वरूप दिया। इस अवसर पर जनशिक्षक के एस वाडिवा, ब्लॉक साक्षरता समन्वयक गौरी शंकर राजपूत, संकुल साक्षरता समन्वयक राजेश नागवंशी, शाला प्रभारी श्रीमती नीता सेन, शिक्षक लाजरुस तिग्गा एवं शाला के नन्हे मुन्ने छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

