

नर्मदापुरम / आज दिनांक 20 सितंबर 2025 को विकासखंड नर्मदापुरम के अंतर्गत नवभारत उल्लास साक्षरता कार्यक्रम के तहत असाक्षरों की परीक्षा संपन्न हुई। बी आर सी श्रीमती सपना गोलहानी द्वारा brc कार्यालय नर्मदापुरम में कंट्रोल रूम की स्थापना की एवं समस्त साक्षरता संकुल समन्वयक, ब्लॉक समन्वयक एवं जन शिक्षकों को सामाजिक चेतना केंद्रों में अवलोकन करने के निर्देश दिए। निर्देशों के पालन में जन शिक्षक के एस वाडिवा, ब्लॉक समन्वयक गौरी शंकर राजपूत एवं संकुल संकुल समन्वयक राजेश नागवंशी द्वारा साक्षरता परीक्षा का जनशिक्षा केंद्र मिसरोद के अंतर्गत आने वाले सामाजिक चेतना केंद्रों का अवलोकन किया। परीक्षा विधि व संचालित पाई गई, परीक्षा में सभी असाक्षर रुचि लेते दिखाई दिए। इस कार्यक्रम में शासकीय एकीकृत बम्हनगांव में असाक्षर जो परीक्षा देने आए थे, उनका शाला प्रभारी श्रीमती नीता सेन द्वारा तिलक लगाकर स्वागत किया गया एवं जन शिक्षा केंद्र मिसरोद के अंतर्गत आने वाले सभी सामाजिक चेतना केंद्रों में परीक्षा विधिवत संचालित की गई ।

