

22 सितंबर 2025 प्रतिपदा मां शैलपुत्री पूजा, 23 सितंबर 2025 नर्मदापुरम / द्वितीया मां ब्रह्मचारिणी पूजा,24 सितंबर 2025 तृतीया मां चंद्रघंटा पूजा, 25 सितंबर 2025 तृतीया मां चंद्रघंटा पूजा, 26 सितंबर 2025 चतुर्थी मां कूष्मांडा पूजा, 27 सितंबर 2025 पंचमी मां स्कंदमाता पूजा, 28 सितंबर 2025 षष्ठी मां कात्यायनी पूजा, 29 सितंबर 2025 सप्तमी मां कालरात्रि पूजा, 30 सितंबर 2025 महाअष्टमी मां महागौरी पूजा। 1 अक्टूबर 2025 महानवमी मां सिद्धिदात्री पूजा, 2 अक्टूबर 2025 व्रत पारण / दशहरा दुर्गा विसर्जन और दशहरा पर्व, हिंदू धर्म में शारदीय नवरात्रि का विशेष महत्व है। आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि के साथ शारदीय नवरात्र आरंभ होता है। इस साल शारदीय नवरात्रि सितंबर माह की 22 तारीख से आरंभ हो रहा है। इस बार मां दुर्गा हाथी में सवार होकर आ रही है, जो काफी शुभ संकेत माना जा रहा है। इस साल नवरात्रि पूरे 10 दिनों के पड़ने वाले हैं। हिंदू धर्म के प्रमुख पर्वों में से एक शारदीय नवरात्रि में मां दुर्गा और उनकी नौ शक्तियों की उपासना करना शुभ माना जाता है। आइए जानते हैं कलश स्थापना का समय, 10 दिन शारदीय नवरात्रि पड़ने का कारण सहित अन्य जानकारी…
*कब से आरंभ हो रही शारदीय नवरात्रि?*
हिंदू पंचांग के अनुसार, आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि 22 सितंबर को देर रात 01 बजकर 23 मिनट पर आरंभ हो रही है, जो 23 सितंबर को देर रात 02 बजकर 55 मिनट पर समाप्त होगी। उदया तिथि के हिसाब से शारदीय नवरात्रि 22 सितंबर 2025 से आरंभ हो रही है, जो 2 अक्टूबर को दशहरा के साथ दुर्गा विसर्जन के साथ समाप्त होगी।
*शारदीय नवरात्रि घटस्थापना मुहूर्त 2025*
द्रिक पंचांग के अनुसार, शारदीय नवरात्रि में घटस्थापना का शुभ मुहूर्त सुबह 06 बजकर 09 मिनट से आरंभ हो रहा है, जो 8 बजकर 06 मिनट पर समाप्त हो रहा है। ऐसे में करीब 1 घंटे 56 मिनट कलश स्थापना के लिए मिलेंगे।
*शारदीय नवरात्रि 2025 शुभ मुहूर्त अभिजित मुहूर्त*
22 सितंबर को सुबह 11 बजकर 49 मिनट से दोपहर 12 बजकर 38 मिनट तक रहेगा।
शुक्ल योग- सुबह से लेकर शाम 7 बजकर 58 मिनट तक
ब्रह्म योग- शाम 7 बजकर 58 मिनट से आरंभ होकर 23 सितंबर को रात 8 बजकर 22 मिनट तक।
सर्वार्थ सिद्धि योग- 21 सितंबर को सुबह 9 बजकर 32 मिनट से 22 सितंबर को सुबह 6 बजकर 19 मिनट तक
ब्रह्म मुहूर्त – सुबह 04:43 से सुबह 05:31 तक।
*शारदीय नवरात्रि 2025 कन्या लग्न मुहूर्त*
कन्या लग्न प्रारम्भ – 22 सितंबर तो सुबह 06 बजकर 09 मिनट से
कन्या लग्न समाप्त – 22 सितंबर को सुबह 8 बजकर 6 मिनट तक।
शारदीय नवरात्रि होंगे 10 दिनों के——
इस साल शारदीय नवरात्रि पूरे 10 दिनों के होंगे। बता दें कि नवरात्रि 22 सितंबर को आरंभ हो रही है और महानवमी 1 अक्टूबर को समाप्त होगी। इस दिन हवन आदि किया जाएगा। इसके साथ ही विजया दशमी यानी 2 अक्टूबर को व्रत का पारण किया जाएगा। इस साल 10 दिनों के होने के कारण मां दुर्गा का विशेष लाभ मिल सकता है।
*10 दिनों के क्यों होंगे शारदीय नवरात्रि?*
बता दें कि शारदीय नवरात्रि का आरंभ आश्विन शुक्ल प्रतिपदा तिथि से होता है और समापन नवमी तिथि को समाप्त होता है। द्रिक पंचांग के अनुसार, इस साल शारदीय नवरात्रि की तृतीया तिथि दो दिन पड़ रही है यानी 24 और 25 सितंबर को तृतीया तिथि होगी। इस कारण इस साल शारदीय नवरात्रि 10 दिन के होगी।
*मां दुर्गा के इन स्वरूपों की होगी पूजा*
शारदीय नवरात्रि के दौरान मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की विधिवत पूजा करने का विधान है। जो शैलपुत्री, ब्रह्मचारिणी, चंद्रघंटा, कूष्मांडा, स्कंदमाता, कात्यायनी, कालरात्रि, महागौरी और सिद्धिदात्री है।
(संकलन- प्रीति चौहान)

