टीकमगढ़। थाना कोतवाली टीकमगढ़ में फरियादी चरन सिंह पटेल निवासी मऊरानीपुर जिला झांसी (उ.प्र.) ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि एक महिला एवं दो युवकों ने फर्जी वीडियो वायरल करने का भय दिखाकर उनसे 6 लाख रुपये की मांग की। रुपये न देने पर आरोपियों ने गाली-गलौज की, जान से मारने की धमकी दी और मारपीट कर 20 हजार रुपये छीन लिये।
फरियादी ने बताया कि लगभग एक वर्ष पूर्व मऊरानीपुर मेले में उसकी पहचान मुस्कान नामक महिला से हुई थी। विश्वास में लेकर मुस्कान ने उसे टीकमगढ़ बुलाया, जहां पर उसके साथी इरफान खान एवं जुबेर खान भी मिले। तीनों ने मिलकर ब्लैकमेलिंग की साजिश रची और फिरौती मांगी।
रिपोर्ट पर थाना कोतवाली मे प्रकरण पंजीबद्ध किया गया।
एसपी मनोहर सिंह मंडलोई ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।एएसपी विक्रम सिंह कुशवाहा और एसडीओपी राहुल कटरे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी उपेंद्र छारी के नेतृत्व में विशेष पुलिस टीम बनाई गई।
पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी महिला मुस्कान को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आज दिनांक 21.9.25 को आरोपी इरफान खान को भी गिरफ्तार कर लिया गया।
जबकि तीसरा आरोपी जुबेर खान अब भी फरार है, जिसकी तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है।
टीकमगढ़ पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की धोखाधड़ी,धमकी या आपराधिक गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। अपराधियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
Services And Contact
Latest News
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

