प्रदीप गुप्ता/ नर्मदापुरम/ मध्य प्रदेश के 67 वे स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित विभिन्न रचनात्मक गतिविधियों की श्रंखला में आज शाम नगरपालिका द्वारा सेठानी घाट, महापुरुषों की प्रतिमाओं सहित नगर के अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर 67 दीप प्रज्वलित किए गए। दीप प्रज्वलन सात दिवस तक अलग-अलग स्थानों पर रहेगा। सेठानी घाट पर सात दिवस तक प्रतिदिन दीपक जलाए जाएंगे।

