

सोहागपुर / खोजी पत्रकारिता की दुनिया में अपनी सटीक और बेबाक रिपोर्टिंग से अलग पहचान बनाने वाले राकेश पटेल को अब एक नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। विशाल हिंदू सेना संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री श्री 1008 सीतानंद गिरी महामंडलेश्वर (शीतल ठाकुर) की अनुशंसा पर राकेश पटेल को संगठन का मध्यप्रदेश मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है। दिनांक 22 सितम्बर 2025 को जारी आदेश के अनुसार, राकेश पटेल संगठन की गतिविधियों को समाज तक पहुँचाने के साथ-साथ संगठन के विस्तार में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उन्हें प्रत्येक माह अपनी गतिविधियों की रिपोर्ट प्रस्तुत करने का दायित्व भी सौंपा गया है। पत्रकारिता जगत में राकेश पटेल का नाम साहस, निडरता और सच्चाई के लिए जाना जाता है। अपनी खोजी रिपोर्टिंग से उन्होंने समाज में गहरी छाप छोड़ी है। स्थानीय मुद्दों से लेकर राष्ट्रीय स्तर की घटनाओं तक, उन्होंने हमेशा तथ्यपूर्ण और निष्पक्ष पत्रकारिता को प्राथमिकता दी है। संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष घनश्याम पाटीदार, प्रदेश प्रभारी मोहनलाल पाटीदार तथा प्रदेश अध्यक्ष महान पाटीदार ने इस नियुक्ति पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि राकेश पटेल जैसे कर्मठ और जुझारू पत्रकार के जुड़ने से संगठन की आवाज और मज़बूत होगी। राकेश पटेल की नियुक्ति को समाजसेवी और पत्रकारिता जगत दोनों में सकारात्मक नजरिये से देखा जा रहा है। माना जा रहा है कि उनके अनुभव और मेहनत से संगठन की गतिविधियों को नई दिशा और नई ऊर्जा मिलेगी।
Services And Contact
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

