टीकमगढ़। नवदुर्गा महोत्सव एवं आगामी त्योहारों और सार्वजनिक आयोजनों के दौरान जिले में शांति, कानून-व्यवस्था और साम्प्रदायिक सौहार्द बनाए रखने के लिए टीकमगढ़ पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई ने नागरिकों के लिए विशेष निर्देश और अपील जारी की है।
पुलिस निगरानी एवं कार्यवाही
टीकमगढ़ पुलिस सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म (व्हाट्सएप, फेसबुक, इंस्टाग्राम, X/ट्विटर आदि) पर सतत निगरानी रख रही है।
यदि कोई व्यक्ति भ्रामक, असत्य, भड़काऊ या आपत्तिजनक सामग्री का प्रसार करता है या उसे शेयर करता है, तो उसके विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।
नागरिकों से अपील
1. सोशल मीडिया पर भड़काऊ, असत्य और भ्रामक पोस्ट का प्रसार न करें।
2. धर्म, जाति या समुदाय विशेष के खिलाफ आपत्तिजनक या साम्प्रदायिक सामग्री पोस्ट/शेयर न करें।
3. किसी भी व्यक्ति की प्रतिष्ठा को धूमिल करने वाली पोस्ट न करें।
4. बिना आधिकारिक पुष्टि के किसी समाचार/सूचना पर विश्वास न करें और अफवाह न फैलाएँ।
5. व्हाट्सएप ग्रुप एडमिन सुनिश्चित करें कि उनके ग्रुप में किसी प्रकार की अफवाह या भड़काऊ सामग्री प्रसारित न हो।
विशेष निर्देश
सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाना, धार्मिक भावना भड़काना या साम्प्रदायिक तनाव उत्पन्न करना गंभीर दंडनीय अपराध है।
टीकमगढ़ पुलिस द्वारा सोशल मीडिया की सभी गतिविधियों पर निरंतर निगरानी रखी जा रही है।
आपत्तिजनक या भड़काऊ सामग्री प्रसारित करने वालों पर कठोर कानूनी कार्यवाही की जाएगी।
किसी भी प्रकार की आपत्तिजनक सामग्री पर प्रतिक्रिया न दें, न ही शेयर/फॉरवर्ड/कमेंट करें।
शिकायत एवं संपर्क
किसी भी आपत्तिजनक गतिविधि/पोस्ट की जानकारी तुरंत टीकमगढ़ पुलिस हेल्पलाइन: 7049128854 पर दें।
सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम और पहचान पूर्णतः गोपनीय रखा जाएगा।
नागरिक कर्तव्य
जिले में शांति और साम्प्रदायिक सौहार्द बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें और एक जिम्मेदार नागरिक होने का परिचय दें।

