टीकमगढ़। भारतीय किसान संघ जिला टीकमगढ़ की मासिक बैठक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कार्यालय में आयोजित हुई, जिसकी शुरुआत भगवान बलराम, भारत माता और दंतोपंत ठेंगड़ी जी के पूजन से हुई। जिला मंत्री राजेंद्र श्रीवास्तव ने सभी को बताया कि जिला बैठक संगठन को मजबूत करने के लिए आयोजित की जाती है और किसी भी दायित्व पर रहते हुए यदि बैठक में अनुपस्थित रहते हैं तो संगठन कमजोर होगा, इसलिए सभी को अपने दायित्वों के अनुसार कार्य करना चाहिए। जिलाध्यक्ष शिव मोहन गिरि ने सभी से भगवान बलराम पूजन वृत्त और ज्ञापन दिवस वृत्त लिया, आगामी खाद वितरण, जैविक खेती को बढ़ावा देने और जैविक जिला बनाने के लक्ष्य पर चर्चा की और जिला पदाधिकारियों को तहसील प्रभार सौंपा जिसमें जतारा का प्रभार जिलाध्यक्ष शिव मोहन गिरि, टीकमगढ़ का जिला मंत्री राजेंद्र श्रीवास्तव, मोहनगढ़/दिगौड़ा का राघवेन्द्र सिंह घोष, खरगापुर का जिला जैविक खेती प्रमुख संतोष राजपूत, लिधौरा का जिला युवा वाहिनी प्रमुख राकेश सिंह घोष व जिला कार्यकारिणी सदस्य रामकिशन पाल, पलेरा का जिला कार्यकारिणी सदस्य श्रीपत सिंह भदौरिया, बल्देवगढ़ का जिला कोषाध्यक्ष अवधेश गिरि गोस्वामी व जिला सहमंत्री नीरज श्रीवास्तव और बड़ागांव/धसान का जिला उपाध्यक्ष भागवत सिंह सोलंकी को सौंपा गया। बैठक में जिन तहसीलों के अभ्यास वर्ग नहीं हुए उन्हें अक्टूबर माह तक सम्पन्न कराने का निर्देश दिया गया और मंच का संचालन जिला कार्यकारिणी सदस्य राघवेन्द्र सिंह घोष ने किया।

