

सिवनी मालवा / नवरात्र पर्व एवं गरबा आयोजनों में मर्यादित ड्रेस कोड धार्मिक गीत कार्यक्रमों में गैर हिंदुओं के प्रवेश पर रोक आदि बिंदुओं पर विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल नगर समिति सिवनी मालवा ने प्रशासन को ज्ञापन दिया गया। उक्त जानकारी देते विश्व हिंदू परिषद नगर मंत्री सुशील गोहर ने बताया कि हमारी धार्मिक परंपराओं आस्थाओं के साथ खिलवाड़ न हो विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल नगर समिति सिवनी मालवा द्वारा विश्व हिंदू परिषद प्रांत सह धर्माचार्य संपर्क प्रमुख शिव राठौर, जिला उपाध्यक्ष प्रवीण अवस्थी की उपस्तिथि में बजरंग दल नगर सह संयोजक देव बाथब के नेतृत्व में स्थानीय तहसील कार्यालय में अनुविभागीय दंडाधिकारी के नाम ज्ञापन ए डी एम जय सिंह सोलंकी को सौंपा गया। विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल ने प्रशासन से नवरात्रि पर्व एवं गरबा कार्यक्रमों के संदर्भ आठ बिंदुओं पर मांग करते हुए लिखा कि गरबा कार्यक्रमों में केबल मर्यादित एवं धार्मिक गीत ही बजाए अश्लील अथवा आपत्तिजनक गानों पर पूर्णतः रोक लगाई जाए सभी आयोजनों में मर्यादित ड्रेसकोड अनिवार्य किया जाए। प्रवेश के समय प्रत्येक व्यक्ति की फोटो पहचान पत्र आई डी की जांच अनिवार्य हो। प्रवेश से सभी प्रतिभागियों को हिंदू परंपरा अनुसार तिलक लगाकर ही गरबा स्थल में प्रवेश दिया जाए ताकि धार्मिक आयोजन की पवित्रता बनी रहे। किसी भी प्रकार के गैर हिंदुओं का प्रवेश प्रतिबंधित किया जाए, ताकि धार्मिक आयोजन की पवित्रता बनी रहे। आयोजन स्थल पर महिला सुरक्षा की विशेष व्यवस्था की जाए। विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के कार्यकर्ता समय समय पर इन कार्यक्रमों की निगरानी करेंगे। यदि किसी आयोजन समिति द्वारा इन नियमों का पालन नहीं किया गया तो इनके विरुद्ध कानूनी कार्यवाही एवं fir की जाए। प्रशासन आयोजकों को इन शर्तों पर ही कार्यक्रम की अनुमति प्रदान करे विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल ने प्रशासन से आग्रह करते हुए कहा कि उपरोक्त बिंदुओं पर आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करे, जिससे नवरात्रि पर्व की गरिमा एवं सांस्कृतिक पवित्रता सुरक्षित रह सके। नवरात्रि एवं गरबा आयोजनों विषय पर ज्ञापन देने बालों में विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के प्रांत सह धर्माचार्य संपर्क प्रमुख शिव राठौर, जिला उपाध्यक्ष प्रवीण अवस्थी, नगर मंत्री सुशील गोहर, नगर सह संयोजक देव बाथब, नगर साप्ताहिक मिलन सत्संग प्रमुख नरेंद्र यदुवंशी, ग्रामीण उपाध्यक्ष कम्मू गौर, पंडित रूपेश दुबे, राजकुमार लोवंशी, कृष्णा राणा, नगर उपाध्यक्ष नरेंद्र योगी, बिरसिंह, कमल लोहार, करण सिंह, राम अजय लोहार, बलराम सूरज, विकाश, शैतान सिंह, सरदार सिंह विश्वकर्मा, कुणाल, मोहन, अभय सोनी, विश्वकर्मा बादल सिंह, अर्जुन लोहार, मनीष बाथब के साथ ही बड़ी संख्या में कार्यकर्ता गण उपस्थित थे।
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

