टीकमगढ़। वैष्णो देवी अखंड ज्योति भक्त मंडल द्वारा आज 23 सितंबर 2025 मंगलवार को जिला मुख्यालय के नजदीक धर्म क्षेत्र सिद्ध शक्तिपीठ बगाज माता मंदिर पर भव्य कन्या भंडारे का आयोजन किया जाएगा भक्त मंडल के बंसी सिंधी ने प्रेस को जानकारी देते हुए बताया कि यह कन्या भंडारा वर्ष की दोनों नवदुर्गा महोत्सवों के दौरान किया जाता है जो महोत्सव के शुरू होते ही किया जाता है यह कन्या भंडारा प्रतिवर्ष कराया जाता है भक्त मंडल ने इस कन्या भंडारे में प्रसाद ग्रहण करने की भक्तजनों, श्रद्धालुओं से बात कही है। उल्लेखनीय है वैष्णो देवी अखंड ज्योति भक्त मंडल द्वारा बगाज माता मंदिर पर कन्या भंडारा किया जाएगा जो प्रतिवर्ष कुंवार एवं चैत्र माह दोनों नवदुर्गा महोत्सवों में कराया जाता है।

