टीकमगढ़। बीते रोज जिले की प्रभारी मंत्री श्रीमती कृष्णा गौर जिले के प्रवास पर आई हुईं थीं इसी दौरान ओबीसी महासभा के जिला प्रभारी रविंद्र सिंह लोधी ने पांच सूत्रीय ज्ञापन प्रभारी मंत्री को सौंपा था और उन मांगों पर शीघ्र अमल करने की बात भी कही थी जिले की प्रभारी मंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने ओबीसी के इस ज्ञापन पर संज्ञान लिया है और इस संबंध में जिला कलेक्टर को पत्र लिखकर कलेक्टर को अवगत कराया है कि इन मांगों को संबंधित अधिकारियों से शीघ्र निराकृत कराऐं और उन्हें अमल में लाया जाए। इसी को लेकर ओबीसी महापाव सभा के जिला प्रभारी रविंद्र सिंह लोधी ने प्रभारी मंत्री के प्रति आभार जताया है और जिला प्रशासन से भी आशा अपेक्षा की है कि ओबीसी महासभा की जनहितैषी मांगों को तत्काल संज्ञान में लेकर उन्हें अमल में लाया जाए।
