टीकमगढ़। महामहिम राज्यपाल मंगुभाई पटेल आज 23 सितंबर 2025 को टीकमगढ़ जिले के प्रवास पर रहेंगे। कार्यक्रम अनुसार राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल का 23 सितंबर को दोहपर 1.50 बजे बल्देवगढ़ तहसील के ग्राम करमासन हटा हैलीपैड पर आगमन होगा। तत्पश्चात राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल दोपहर 02 बजे ग्राम करमासन हटा में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम समापन उपरान्त दोपहर 03 बजे भोपाल के लिए रवाना होंगे।

