

इटारसी / तरुण अग्रवाल मंडल के तत्वावधान में चल रहे अग्रसेन जयंती महोत्सव 2025 के अंतिम दिवस में अग्रसेन जयंती के अवसर पर भगवान अग्रसेन की भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा में सभी सामाजिक बंधु, महिलाये और बच्चे शामिल हुए। सभी लोग अपने सामाजिक परिवेश में दिखाई दिए। मारवाड़ी वेशभूषा में महिलाएं एवं पुरुष वर्ग भगवान अग्रसेन को पालकी में बैठ कर नगर भ्रमण पर निकले। अग्र कुल प्रवर्तक महाराज अग्रसेन जयंती अग्रवाल समाज द्वारा धूमधाम से मनाई गई। अग्रवाल भवन से निकली शोभायात्रा 11वी लाइन सराफा बाजार जयस्तंभ चौक से होते हुए वापस अग्रवाल भवन में समाप्त हुई। शोभायात्रा का सामाजिक बंधुओ ने जहा जगह स्वागत किया साथ ही प्रसाद भी बांटा गया। अग्रवाल समाज के पुरुष एवम महिलाए पारंपरिक मारवाड़ी वस्त्रों निकले। यात्रा के आगे 18 घोड़ों के उपर अग्र कुल के 18 गोत्रों के रूप में बच्चे आगे आगे चल रहे थे। यात्रा का भव्य स्वागत जयस्तंभ चौक पर सामाजिक बंधुओ द्वारा किया गया,
जुलूस में समाज के सभी अग्रबंधू उपस्थित थे।

