टीकमगढ़। वैष्णो देवी अखंड ज्योति भक्त मंडल ने 23 सितंबर 2025 मंगलवार को अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जिला मुख्यालय के नजदीकी धर्म क्षेत्र सिद्ध शक्तिपीठ बगाज माता मंदिर प्रांगण में भव्य कन्या भंडारे का आयोजन किया जहां आसपास क्षेत्र की कन्याओं ने भोजन किया और लोगों ने प्रसाद ग्रहण कर धर्म-लाभ अर्जित किया इस मौके पर वैष्णो देवी अखंड ज्योति भक्त मंडल के बंसी सिंधी,सुखदीन विश्वकर्मा, वरिष्ठ पत्रकार गोविंददास विश्वकर्मा, हरीश जोशी सहित भक्त मंडल ने बताया कि प्रतिवर्ष नवदुर्गा महोत्सवों में यह कन्या भंडारा कराया जाता है जो इस नवदुर्गा महोत्सव में भी कराया गया इस दौरान भव्य संगीतमय भजन, कीर्तनों का भी आयोजन कराया गया जिसमें गायक इकबाल खान पोटया, गायक एवं वरिष्ठ पत्रकार गोविंददास विश्वकर्मा सहित अनेक कलाकारों ने सहभागिता की और भजन,कीर्तन सुना कर श्रोताओं का मन मोह लिया इस अवसर पर वैष्णो देवी अखंड ज्योति भक्त मंडल ने कलाकारों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित भी किया। जब कलाकारों को सम्मानित किया गया उस दौरान बगाज माता मंदिर प्रबंधन समिति के जगदीश लोधी सुंदरपुर सहित शिक्षक दमरू प्रजापति मातोली एवं भक्त मंडल के वंशी सिंधी टीकमगढ़,सुखदीन विश्वकर्मा सुंदरपुर सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे । उल्लेखनीय है कि वैष्णो देवी अखंड ज्योति भक्त मंडल द्वारा वर्ष में दो बार इस क्षेत्र पर कन्या भंडारा कराया जाता है जहां चैत्र माह के नवदुर्गा महोत्सव के प्रारंभ के दौरान एवं कुंवार माह के नवदुर्गा महोत्सव के प्रारंभ अवसर पर यह भंडारा कराया जाता है।