टीकमगढ़। गुरुवार 25 सितंबर 2025 की सुबह नगर के अनेक स्थानों पर लोगों के हाथ में झाड़ू ,डलिया और फावड़ा दिखा दिन था शहर में एक साथ स्वच्छता अभियान का नगर पालिका टीकमगढ़ की ओर से स्वच्छता अभियान के अंतर्गत नगर में करीब 20 स्थानों पर एक साथ सुबह 08 वजे से लेकर 09 बजे तक स्वच्छता अभियान चलाया गया जिसमें लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया इस अभियान के दौरान जिला कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय सहित नगरपालिका सीएमओ ओमपाल सिंह भदोरिया एवं अनेक विभागों के अधिकारी- कर्मचारी तमाम जनप्रतिनिधि नगर के वरिष्ठ गणमान्य नागरिक आम जनमानस एवं पत्रकार गण शामिल रहे। इस स्वच्छता अभियान के दौरान नगर के करीब 20 ऐसे स्थानों को नगर पालिका द्वारा चुना गया था जो ज्यादातर गंदे रहते है इन्हीं स्थानों पर एक साथ स्वच्छता अभियान चलाया गया और अलग-अलग टोलियां वहां पहुंची और साफ-सफाई की गई इस मौके पर पत्रकारों को विशेष रूप से नगर के ईदगाह के सामने आरईएस ऑफिस के पास सहभागिता के लिए अभियान में सहभागिता के लिए चुना गया था जहां पत्रकारों ने भी पहुंचकर इस अभियान में अपनी अहम भूमिका निभाई पत्रकारों में विशेष रूप से वरिष्ठ पत्रकार प्रदीप खरे, लतीफ खान,गोविंददास विश्वकर्मा ,श्रीपाल नायक ,अनिल रावत, शैलेंद्र द्विवेदी, समीर खान सहित लोकेंद्र सिंह परमार, राजकुमार रैकवार, दीपक श्रीवास्तव ,भूपेंद्र वशिष्ठ ,कलीम खान एवं अन्य पत्रकार साथी भी मौजूद रहे जहां पत्रकारों ने इस स्वच्छता अभियान में अपनी भूमिका निभाई।—- खाली प्लाटों का उठा मुद्दा—- स्वच्छता अभियान के दौरान ज्यादातर खाली प्लाटों का मुद्दा गुंजा जहां साफ सफाई कर रहे लोगों ने बताया कि नगर में जगह-जगह खाली प्लॉट पड़े हुए हैं जिनमें गंदगी का अंबार रहता है स्वच्छता अभियान के दौरान लोगों ने जिला प्रशासन और नगर पालिका से बात कही है कि प्लॉट मालिकों को नोटिस जारी किए जाएं और उनसे खाली प्लॉटों पर बाउंड्री बनवाने के लिए कहा जाए जिस पर सभी ने लगभग सहमति भी जताई पत्रकारों के ग्रुप के साथ पूर्व विधायक केके श्रीवास्तव एवं नगर पालिका उपाध्यक्ष प्रतिनिधि संजय नायक एवं वार्ड के पार्षद राजीव वर्धमान मुख्य रूप से शामिल हुए जिसमें स्कूली बच्चों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और स्वच्छता अभियान को लेकर तमाम पेंटिंगे भी स्कूली बच्चों ने बनाई जिनका प्रदर्शन भी स्वच्छता स्थल पर किया गया।