टीकमगढ़। बीते दिनों भाजपा के नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कांग्रेस के राष्ट्र स्तरीय नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के लिए जो टिप्पणी की है उससे पूरा कांग्रेस नाराज है जहां इस नाराजगी का असर 27 सितंबर 2025 शनिवार के दिन टीकमगढ़ जिले में भी देखने को मिला जहां जिला कांग्रेस ने नगर टीकमगढ़ के स्थानीय ताल दरवाजा स्थित विधायक दादा यादवेंद्र सिंह बुंदेला के निज निवास स्थल पर स्थित कार्यालय में एक प्रेस वार्ता की जिसको निवाड़ी जिले से आईं कांग्रेस नेत्री रोशनी यादव सहित कांग्रेस जिला अध्यक्ष नवीन साहू, खरगापुर विधायक श्रीमती चंदा सुरेंद्र सिंह गौर, टीकमगढ़ नगर पालिका अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार पप्पू मलिक सहित अन्य कांग्रेसियों ने संबोधित किया। प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए रोशनी यादव ने कहा कि भाजपा के नेता संविधान और महिला शक्ति की दुहाईंयां देते हैं लेकिन वही संविधान और नारी शक्ति का अपमान लगातार कर रहे हैं उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में नवदुर्गा का पवन महोत्सव चल रहा है नारी शक्ति के इस स्वरूप के दौरान भाजपा के नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने जो महिला शक्ति को लेकर टिप्पणी की है वह निंदनीय है जहां उन्होंने पूरे देश की माता,बहनों का अपमान किया है रोशनी यादव ने कहा कि कई बार उनके ऐसे बयान आते हैं जो महिला शक्ति को अपमानित करते हैं रोशनी यादव ने कहा कि बयान को लेकर जब तक मंत्री कैलाश विजयवर्गीय माफी नहीं मांगेंगे तब तक कांग्रेस चुप नहीं बैठेगी और सड़क से लेकर संसद तक आंदोलन करती रहेगी अन्य कांग्रेसियों ने भी अपने संबोधन के दौरान भाजपा के मंत्री नेताओं और भाजपा सरकार पर तमाम आरोप जडे़ और मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के ब्यान का जमकर विरोध जताया और उसे निंदनीय बताया इस अवसर पर कांग्रेस के जिला अध्यक्ष नवीन साहू, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पवन घुवारा, नगर पालिका अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार पप्पू मलिक, कांग्रेसी वरिष्ठ सूर्य प्रकाश मिश्रा दद्दी ,युवा कांग्रेस के अध्यक्ष देवेंद्र भास्कर, भगत राम भैयंन यादव, कांग्रेसी युवा नेता संजय नायक, कांग्रेसी युवा नेता जितेंद्र जैन क्रांतिकारी ,डॉक्टर इसरार मोहम्मद , कांग्रेस के युवा नेता गौरव शर्मा सहित कांग्रेसी युवा नेता पार्थ सिंह जू देव सहित तमाम कांग्रेसी मौजूद रहे इस दौरान प्रिंट तथा इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकार साथी गण उपस्थित थे। उल्लेखनीय है कि प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देश अनुसार जिला कांग्रेस ने प्रेस वार्ता की और मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के बयान का जमकर विरोध जताया।