टीकमगढ़। 29 सितंबर 2025, सोमवार को जिला चिकित्सालय स्थित आदर्श मानस प्रेरणा समिति परिसर में मरहूम अनीस अहमद बाबूजी की तीसरी बरसी पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। सुबह 10:30 बजे शुरू हुए इस कार्यक्रम में मरीजों और उनके परिजनों को भोजन वितरित किया गया।
सभा को संबोधित करते हुए अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष एवं पूर्व टीआई खलील खान ने कहा कि मरहूम अनीस अहमद बाबूजी एक छिपे हुए समाजसेवी थे, जिन्होंने बिना नाम और प्रसिद्धि की चाहत के कई बच्चियों की शादियों में मदद की, बेरोजगारों को रोजगार दिलाने का रास्ता दिखाया और बीमार लोगों की चुपचाप सहायता की। वे न कभी ऊंची आवाज में बोले, न किसी से विवाद किया—हमेशा लोगों की भलाई ही उनकी प्राथमिकता रही।
उनकी याद को संजोते हुए उनके दोनों बेटे—फिरोज अहमद और पत्रकार मोहसिन अहमद—ने इंडियन इंग्लिश स्कूल की स्थापना की, जहां अनीस मेमोरियल समिति द्वारा बच्चों को किताबें, ड्रेस और बैग निःशुल्क उपलब्ध कराए जाते हैं। शिक्षा के लिए यहां सबसे कम फीस ली जाती है, ताकि हर बच्चा पढ़ सके।
29 सितंबर 2022 को अनीस अहमद बाबूजी इस दुनिया को छोड़कर चले गए थे। परिवार के लिए वह दिन हमेशा एक सितम की तरह रहेगा। उनकी तीसरी बरसी पर आयोजित इस श्रद्धांजलि कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार लतीफ अली, डॉ. राहुल गुप्ता (जिला क्षय अधिकारी), पत्रकार परशुराम प्रभाकर, पत्रकार महबूब खान, मुस्ताक अहमद, फिरोज अहमद, राजेश शर्मा, पंकज द्विवेदी, मोनू खान, पत्रकार मोहसिन अहमद, वसीम अहमद, अनस अहमद, अनफास अहमद, जसीम अहमद समेत बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।
Services And Contact
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

